टिहरी। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित ब्लॉक स्तरीय विज्ञान सेमिनार में मोटा अनाज का अधिकाधिक उत्पादन कर इसे उद्योग के रूप में स्थापित करने पर जोर दिया गया। कहा कि मोटे अनाज को लेकर पूरे विश्व में भारत की पहल पर मिलेट्स मिशन भी आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञान सेमिनार का नगर पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार ने उद्घाटन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री अन्न एक मूल्य वर्धित पौष्टिक योजना शुरू की है जिसके माध्यम से मोटे अनाज को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 139 देशों को भारत मोटा अनाज निर्यात कर रहा है। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक खंड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश वर्मा ने मोटे अनाज के उपयोग पर जोर देते हुए इसके फायदे गिनाए। विज्ञान सेमिनार के जिला समन्वयक अलख नारायण दुबे ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र महासंघ ने मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए विश्व में मुहिम चलाई है। इस मौके पर पंकज डियूंडी, जयराम कुशवाहा, शशि जोशी, साजिद अली, अनिल लिंगवाल, अमित शर्मा, सिमरनजीत सिंह, केसर सिंह, आदित्य, विनोद द्विवेदी आदि मौजूद थे।