देहरादून। सिलेंडर ब्लास्ट में 5 लोग झुलसे, पहले गैस का रिसाव, फिर बिजली के तार में स्पार्किंग से लग गई आग
देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र में शनिवार देर रात एक घर में एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक टीम और बम डिस्पोजल स्क्वाड मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।
देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र में शनिवार देर रात एक घर में एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक टीम और बम डिस्पोजल स्क्वाड मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। घायलों की पहचान विजय साहू (38), उनकी पत्नी सुनीता (35) और उनके बच्चों अमर (11), अनामिका (8) और सनी (8) के रूप में हुई है।
