इन्द्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल के विशेषज्ञों ने सम्मेलन किया आयोजित

प्लास्टिक सर्जरी और आर्थोपेडिक सर्जरी में आधुनिक तकनीकों पर हुई चर्चा

देहरादून। देशभर के लोगों को आधुनिक उपचार उपलब्ध कराने की अपोलो की प्रतिबद्धता के तहत इन्द्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल्स नई दिल्ली ने सहारनपुर में एक सम्मेलन का आयोजन किया, जहां प्लास्टिक सर्जरी की आधुनिक तकनीकों और आर्थोपेडिक्स में हुई प्रगति पर रोशनी डाली गई। सम्मेलन का नेतृत्व डॉ कुलदीप सिंह (सीनियर कन्सलटेन्ट, प्लास्टिक एवं रीकस्ट्रक्टिव सर्जरी, इन्द्रप्रस्थ अपोलो हॉस्प्टिल्स) और डॉ यतिन्दर खरबंदा (सीनियर कन्सलटेन्ट, आर्थोपेडिक्स एवं जॉइन्ट रिप्लेसमेन्ट सर्जरी, अपोलो हॉस्पिटल्स) ने किया। भारत में बढ़ती आय और जागरुकता के मद्देनजर सम्मेलन का उद्देश्य रीकन्स्ट्रक्टिव एवं एस्थेटिक प्रक्रियाओं के विकास की क्षमता और आर्थोपेडिक्स सर्जरी की आधुनिक तकनीकों पर रोशनी डालना था।
डॉ कुलदीप सिंह ने प्लास्टिक एवं रीकस्ट्रक्टिव सर्जरी की आधुनिक तकनीकों और मरीज पर इनके बदलावकारी परिणामों की बात करते हुए इस क्षेत्र में हुई प्रगति के बारे में बताया। उन्होंने विशेषज्ञ सर्जनों द्वारा अपनाए जाने वाले नैतिक मानकों, सुरक्षा नियमों, आधुनिक तकनीकों के बारे में भी जानकारी दी। डॉ यतिन्दर खरबंदा ने घुटनां के आथ्राइटिस पर बात करते हुए कहा कि ऐसे ज्यादातर मामलों का प्रबन्धन वजन कम कर मांसपेशियों को मजबूत बनाने वाले व्यायाम एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाकर किया जा सकता है। गंभीर मामलों में समय रहते हाफ या फुल जॉइन्ट रिप्लेसमेन्ट (आंशिक या पूर्ण घुटना प्रत्यारोपण) (पारम्परिक या रोबोटिक तरीकों से) करना चाहिए, ताकि मरीज बिना दर्द के आराम से अपने रोजमर्रा के काम कर सके और सक्रिय जीवन जी सके। हाफ जॉइन्ट रिपलेसमेन्ट में छोटा चीरा लगाया जाता है, इसमें मरीज जल्दी ठीक होता है। साथ ही आज के दौर में सर्जरी में रोबोटिक के इस्तेमाल से प्रक्रिया में सटीकता बढ़ी है और रोबोटिक सर्जरी के बाद जॉइन्ट बेहतर तरीके से काम करता है और लम्बा चलता है। कॉस्मेटिक सर्जरी के बारे में बताते हुए डॉ कुलदीप सिंह (सीनियर कन्सलटेन्ट, प्लास्टिक एण्ड रीकस्ट्रक्टिव सर्जरी) ने कहा, ‘‘हमें गर्व है कि हम एस्थेटिक ब्यूटी प्रक्रियाओं में मरीजों को सबसे आधुनिक और मिनिमल इनेवेसिव तकनीकें उपलब्ध करा रहे हैं। हल्का टचअप हो या बड़ा रीकस्ट्रक्शन, हम आधुनिक टेक्नोलॉजी का उपयोग करते हुए नैतिकता एवं सुरक्षा का अनुपालन करते हैं। हम चाहते हैं कि हर मरीज न सिर्फ खूबसूरत दिखे बल्कि उनका आत्मविश्वास भी लौट आए। हम सिर्फ सर्जरी पर ही ध्यान नहीं देते, बल्कि मरीज की पूरी यात्रा में उनका साथ निभाते हैं। हम उन्हें हर जरूरी सहयोग, मार्गदर्शन और जानकारी प्रदान करते हैं, ताकि वे सोच-समझ कर फैसला लें और उन्हें उत्कृष्ट परिणाम मिलें। मरीज के सशक्तीकरण और समग्र कल्याण को प्राथमिकता देते हुए हम उनके जीवन के हर पहलु को बेहतर बनाना चाहते हैं।’