साल के अंत में घूमने का सुनहरा मौका, 14 नवंबर से शुरू होगा मेकमाईट्रिप का ‘ट्रैवल का मुहूर्त सेल’

देहरादून । साल के अंत में छुट्टियां बिताने और देश-विदेश की सैर की योजना बना रहे यात्रियों के लिए मेकमाईट्रिप ने विशेष पेशकश की है। कंपनी ने ‘ट्रैवल का मुहूर्त सेल’ के दूसरे संस्करण की घोषणा की है, जो 14 नवंबर से शुरू होगा। इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को पहले से यात्रा की योजना बनाने और आकर्षक प्रस्तावों के साथ बुकिंग का अवसर उपलब्ध कराना है।
इस विशेष बिक्री अभियान में 30 हजार से अधिक घरेलू और 3,500 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय ठहराव स्थल शामिल होंगे। इनमें होटल श्रृंखलाएं, रिसॉर्ट, स्वतंत्र होटल, होमस्टे और विला शामिल हैं। इसके अलावा 35 घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय विमानन कंपनियां और आठ बैंक भी इस अभियान में भागीदार बने हैं। साल के अंत में पर्यटन स्थलों पर बढ़ती मांग के कारण होटल और हवाई टिकटों की कीमतों में वृद्धि तथा उपलब्धता की कमी यात्रियों के लिए चिंता का विषय रहती है। ऐसे में यह अभियान उन्हें समय रहते बुकिंग करने का अवसर देगा। इसके तहत हवाई टिकट, होटल, होमस्टे, छुट्टी पैकेज, बस, टैक्सी, रेल यात्रा, पर्यटन गतिविधियों, दर्शनीय स्थलों, विदेशी मुद्रा और वीजा सेवाओं पर विशेष छूट और आकर्षक प्रस्ताव उपलब्ध होंगे। इस अभियान में देश के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों कुर्ग, अंडमान, लक्षद्वीप, जम्मू-कश्मीर, केरल, राजस्थान, पूर्वोत्तर और गोवा को शामिल किया गया है। वहीं अंतरराष्ट्रीय यात्राओं के लिए जापान, दुबई, मलेशिया, सिंगापुर, थाईलैंड, वियतनाम, श्रीलंका, ब्रिटेन और यूरोप के विभिन्न देशों के विकल्प भी उपलब्ध रहेंगे। दुनिया के लोकप्रिय मनोरंजन और पर्यटन आकर्षण भी इस अभियान का हिस्सा होंगे। इनमें संयुक्त अरब अमीरात का फेरारी वर्ल्ड, सिंगापुर के यूनिवर्सल स्टूडियोज, मैडम तुसाद, नाइट सफारी और सिंगापुर चिड़ियाघर तथा वियतनाम का सन वर्ल्ड बा ना हिल्स शामिल हैं। कंपनी की इस पहल से यात्रियों को साल के आखिरी महीनों में यात्रा की बेहतर योजना बनाने और बजट के अनुरूप पर्यटन विकल्प चुनने में मदद मिलने की उम्मीद है।