मसूरी । महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं नगर पालिका सभासद जसबीर कौर के नेतृत्व में महिला कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जन्म जयंती पर बारिश के बीच सदभावना बाइक रैली निकाली जो शहीद भगत सिंह चैक से गांधी चैक तक गयी जिसमें कार्यकर्ता रास्ते भर राजीव गांधी अमर रहे के नारों के साथ कांग्रेस के समर्थन में नारेबाजी करते रहे।
इस मौके पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पालिका सभासद जसबीर कौर ने कहा कि भारत रत्न राजीव गांधी के जन्म दिवस पर महिलाओं ने बाइक रैली निकाली। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी की सोच महिलाओं को आगे बढाने की थी जिस पर उन्होंने महिलाओं को आरक्षण की बात की व पंचायती राज व विधानसभा में 35 प्रतिशत आरंक्षण की बात की थी व बालिकाओं की शिक्षा पर जोर दिया था। उन्होंने छह सालों में जो काम किए आज तक काई नहीं कर पाया। उन्होंने नवोदय विद्यालयों, पंचायती राज की नीव रखी, चैहतरहवां संसोधन लाये व युवाओं को 18 साल में मतदान का अधिकार दिया। महिलाओं को आरक्षण मिले बेटियों को शिक्षा मिले यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर सुधा भंडारी, संगीता, सोनम, नुताी रावत, सुनीता सेमवाल, मधु, शोभा, रीना, कांता, गार्गी, अंजुम, नेहा, सोनी, गंगा, विमला, प्रकाश, लक्ष्मी, खुशी, पिंकी, पायल, आंचल, अजु, गीता खरोला, बीना, प्रियाा, दीक्षा, रिया व महिमानंद आदि मौजूद रहे।
