मलिंगार चैक के समीप दुर्घटना टली……

मसूरी । लंढौर छावनी क्षेत्र में लाल टिब्बा की ओर से मलिंगार की ओर आ रही एक लोडर पिकप वाहन अनियंत्रित होकर हवाघर के मोड पर पैराफीट तोड़ कर लटक गई। यह तो अच्छा हुआ कि पिकप नीचे नही गिरी वरना बडा हादसा हो सकता था। पिकप के लटकने से जहां पिकप सवार को जानमाल का नुकसान हो सकता था वहीं ठीक उसके नीचे बस्ती है जिस पर अगर पिकप गिरती तो घरों के साथ ही जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता था। पिकप के लटकने से एक बड़ी दुर्घटना तो टल गयी लेकिन लाल टिब्बा जाने वाले व वहां से वापस आने वाले वाहनों की रोड बंद होने से लंबी कतार लग गयी। वहीं बड़ी संख्या में पर्यटक छावनी क्षेत्र में नही जा सके। किसी तरह एक घंटे से भी अधिक की मशक्कत के बाद पिकप को वहां से निकाला गया व यातायात शुरू हो सका।