वीक एंड पर पर्यटकों के बड़ी संख्या में पहुंचने से मूसरी में लग रहा जाम

मसूरी । पर्यटन नगरी में हालांकि अब सीजन उतार पर है लेकिन वीक एंड पर बडी संख्या में पर्यटकों के आने से एक बार फिर लोगों को जाम से जूझना पड़ा। विशेष कर किंक्रेग लाइब्रेरी रोड़ गांधी चैक, मोती लाल नेहरू मार्ग, मालरोड, पिक्चर पैलेस व लंढौर क्षेत्र में कई बार जाम लगने से लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
जुलाई में बरसात का मौसम होने व मैदानी क्षेत्रों में स्कूलों के खुलने के बाद पर्यटन सीजन कम हो जाता है, व गिने चुने पर्यटक ही आते हैं, लेकिन इस बार पर्यटकों का मसूरी आना यहां के पर्यटन के लिए उर्जा देने वाला हैै। खास कर वीक एंड पर तो मसूरी में पचास से साठ प्रतिशत होटलों में पर्यटक रूके हैं। बारिश का मौसम होने पर रोड खराब होने मलवा आने से बाधित होने के चलते कम संख्या में पर्यटक आते है, लेकिन इस वीक एंड ऐसा नहीं लगा कि सीजन कम हो रहा है। मालरोड पर बारिश रूकने के बाद पर्यटकों की चहल कदमी देखते ही बनती है। लेकिन समस्या जाम की है, जिससे निजात नहीं मिल पा रही है। इस वीक एंड भी किंक्रेग लाइब्रेरी रोड़ मोती लाल नेहरू रोड़ अकादमी रोड़ मालरोड, किंक्रेग पिक्चर पैलेस सहित लंढौर क्षेत्र में पर्यटकों को जाम से जूझते देखा गया। हालांकि अब पर्यटस सीजन पहले के मुकाबले काफी कम हो चुका है परंतु रोड पर वाहनों व स्कूटियों के अवैध पार्क करना जाम का मुख्य कारण बन रहा है।