टीबी रोगियों को मासिक पोषाहार किया वितरित…….

टीबी रोगियों को मासिक पोषाहार वितरित किया…..

मसूरी । उप जिला चिकित्साल लंढौर के सभागार में आस संस्था के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मसूरी के 24 टीबी रोगियों को मासिक पोषाहार वितरित किया गया। इस मौके पर लबासना के सीएमओ डा मयंक बडोला ने टीबी रोगियों को विस्तार से टीबी के लक्षणो की जानकारी दी व लक्ष्ण दिखने पर तत्काल जांच कराने के लिए कहा वहीं कहा कि जो परिवार समूह में रहते है वहां अपनी व्यक्तिगत स्वच्छता का भी ध्यान रखना चाहिए व हमेशा मास्क लगा कर रखें। बलगम को सही तरीके से डिजॉल्व करें। साथ ही स्क्रीनिंग बहुत आवश्यक है, ताकि अन्य सदस्यों को संक्रमण से बचाया जा सके। इस मौके पर आस संस्था की सचिव हेमलता बहन ने रोगी को प्रोटीन डाइट देने पर जोर दिया जिसमें सोयाबीन, मूंगफली , मक्का, उबले हुए अंडे, काला चना आदि की अलग अलग प्रकार के व्यंजन बना कर दिए जा सकते हैं। धनिया, पुदीना, प्याज, लहसुन, जीरे की चटनी  बना कर भी देते रहना चाहिए। साथ में पानी समय समय पर पीते रहना आवश्यक है। कार्यक्रम में एसटीएस बृहस्पति कोठियाल ने जांच और स्क्रीनिंग पर जानकारी दी। कार्यक्रम में लबासना के सीएमओ डॉ मयंक बडोला, आस संस्था की सचिव हेम लता बहन, एसटीएस बृहस्पति कोठियाल, लैब टेक्नीशियन हेमंत बिष्ट, आस टीबी चैंपियन वॉलिंटियर रेशमा, वेदिका और टीबी रोगी व उनके परिजन मौजूद रहे।