पंतनगर । हिंदुस्तान जिंक द्वारा सीएसआर के तहत स्वास्थ्य सेवा पहल के अंतर्गत ममता एचआइएमसी के संयुक्त प्रयास से राजस्थान और उत्तराखंड में संचालित इकाइयों के आसपास के क्षेत्र आगुचा, चंदेरिया, जावर, दरिबा और पंतनगर में स्वास्थ्य शिविरों का सफल आयोजन किया गया। इन शिविरों के माध्यम से कुल 1,101 लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की गईं, जिनमें 561 महिलाएं और 540 पुरुष शामिल थे।
लाभार्थियों की सुविधा और अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए डोर-टू-डोर परिवहन सुविधा भी उपलब्ध कराई गई, ताकि दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोग भी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले सकें। इन शिविरों में गायनेकोलॉजिस्ट, ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ और जनरल फिजीशियन की अनुभवी टीम द्वारा लाभार्थियों को व्यक्तिगत एवं समग्र परामर्श प्रदान किया। साथ ही, हीमोग्लोबिन जांच, रक्तचाप की जांच और रैंडम ब्लड शुगर स्क्रीनिंग जैसी आवश्यक जांच सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। यह पहल ग्रामीण और आदिवासी समुदायों के लिए एक सशक्त मॉडल के रूप में उभरी है। इस पहल से स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच में आने वाली कमियों को दूर कर जरूरतमंद लोगों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने में सहयोग मिला। हिन्दुस्तान जिंक की सीएसआर पहल के अतंर्गत स्वास्थ्य परियोजना से प्रतिवर्ष 2 लाख से अधिक ग्रामीण लाभान्वित हो रहे है।
