देहरादून । एस.एस. बैडमिंटन अकादमी, देहरादून में आयोजित पॉली किड्स स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट में विभिन्न शाखाओं, जिनमें डालनवाला, राजपुर रोड, वसंत विहार, तुनवाला, मोहकमपुर, रांझावाला और जॉलीग्रांट शामिल हैं, के 80 से अधिक युवा बैडमिंटन खिलाड़ियों ने कौशल और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। यह टूर्नामेंट बेहद सफल रहा, जिसमें प्रतिभागियों ने विभिन्न श्रेणियों में अपनी प्रतिभा और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया।
टूर्नामेंट के विजेताओं को संस्थापक निदेशक रंजना महेंद्रू, निदेशक तरुण ठाकुर और आलोक छेत्री एवं वंदना छेत्री सिस्टम समन्वयक दिव्या जैन सहित सम्मानित अतिथियों द्वारा ट्राफियां, पदक और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
विभिन्न श्रेणियों में विजेता थेः- कक्षा 1 और 2 डबल्सः प्रथम स्थानः नैतिक अग्रवाल और शार्दुल बालियान (राजपुर रोड), दूसरा स्थानः रियांश असवाल और रियांश कुंडलास (जौलीग्रांट), तीसरा स्थानः दक्षित कुमार और आरुष पुरोहित (रांझावाला और तुनवाला)।
कक्षा 3 – गर्ल्स डबल्सः प्रथम स्थानः इश्नावी गुसाईं और अलंकृता नेगी (डालनवाला), दूसरा स्थानः नीत भूटानी और ध्रुवी यादव (डालनवाला), तीसरा स्थानः आध्या चौहान और विभूति भट्ट-4 (वसंत विहार और डालनवाला),
कक्षा 3 – लड़के डबल्सः प्रथम स्थानः कियान गुप्ता (डालनवाला) और वंश राज (वसंत विहार), दूसरा स्थानः रूही राणा और अदविक शर्मा (तुनवाला), तृतीय स्थानः आरुष कुमार एवं उमैर (मोहकमपुर)।
कक्षा 4 – लड़के डबल्सः प्रथम स्थानः अभिज्ञान पोखरियाल और अनय बिष्ट (मोहकमपुर), दूसरा स्थानः संस्कार बौंठियाल और अक्षित चमोली (वसंत विहार), तृतीय स्थानः आर्यन (जौलीग्रांट) और अभिजय सिंह चौहान (डालनवाला)। कक्षा 5 – गर्ल्स डबल्सः प्रथम स्थानः अलीशा गुसाईं (जौलीग्रांट) और प्रतिष्ठा बिष्ट (मोहकमपुर), द्वितीय स्थानः अनुष्का रावत व सोनम बड़ौली (मोहकमपुर), तीसरा स्थानः आरना ओबेरॉय और आध्या भट्ट (वसंत विहार)
कक्षा 5 – लड़के डबल्सः प्रथम स्थानः देवांश (वसंत विहार) और अक्षित जोशी (जौलीग्रांट), दूसरा स्थानः यश नेगी और शौर्य रावत (डालनवाला), तीसरा स्थानः ध्रुव बादली और पार्थ मिनोचा (डालनवाला) – कक्षा 6, 7, 8 – बालिका एकलः प्रथम स्थानः तनिष्का असवाल (डालनवाला), द्वितीय स्थानः वाची रावत (डालनवाला), तृतीय स्थानः आकृति गुसाईं (डालनवाला)।
कक्षा 6, 7, 8 – बालक एकलः प्रथम स्थानः अथर्व डोभाल (डालनवाला), द्वितीय स्थानः अर्णव सिंह बिष्ट (डालनवाला), तृतीय स्थानः परीक्षित रावत (डालनवाला)। कक्षा 6, 7, 8 डबल्सः प्रथम स्थानः आकृति गुसाईं और अक्षित प्रताप सिंह (डालनवाला), दूसरा स्थानः अभिनय सिंह पंवार और तनिष्का असवाल (डालनवाला), तृतीय स्थानः परीक्षित रावत और सोनाक्षी बिष्ट (डालनवाला)।
कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ, जहां विजेताओं को उनके पुरस्कार प्रदान किए गए। आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों, अभिभावकों और समर्थकों का आभार व्यक्त किया।
