देहरादून । श्री आदर्श रामलीला कमेटी का 55वां रामलीला महोत्सव रविवार से श्री गुरु नानक स्कूल चुक्खुवाला में होगा। लाइट एंड शो साउंड विशेष रहेगा। शनिवार को पत्रकार वार्ता में कमेटी के प्रधान राजेंद्र सभरवाल ने बताया कि पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट रामलीला का उद्घाटन करेंगे। पहले दिन श्रवण लीला, राम अत्याचार लीला का मंचन होगा। उन्होने बताया कि अध्यक्ष रहे स्वर्गीय संतराम शर्मा ने लंबे समय तक मंचन को जारी रखा इसे अब आगे बढ़ाया जाएगा। राजेन्द्र सभरवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि रामलीला का मंचन 10 मंचों से किया जायेगा।
दूसरे दिन राम जन्म, सीता जन्मव सीता स्वयवर का मंचन किया जायेगा। तीसरे दिन राम वनवास, केवट संवाद वराम भरत मिलाप का मंचन किया जायेगा,इसके साथ ही 22 अक्टूबर को रामलीला के आखिरी दिन राजतिलक व पुरूस्कार वितरण किया जायेगा। पत्रकार वार्ता में अर्जुन सोनकर,प्रियांशु शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद ममंगाई आदि लोग मौजूद थे।