देहरादून । लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संस्थापक रामविलास पासवान की जयंती धूमधाम से मनायी गयी। इस कार्यक्रम का आयोजन कारगी चैक स्थित एक वेडिंग पॉइंट में किया गया। लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केदारनाथ पंडित, प्रदेश उपाध्यक्ष केसर लाल कनौजिया, संसदीय बोर्ड अध्यक्ष एन के पटेल प्रदेश महामंत्री सर्वेश कुमार शर्मा, वीरेंद्र भारद्वाज, गौतम कुमार, प्रदेश संगठन मंत्री वीरेंद्र सिंह रावत प्रदेश सचिव मोनिका अस्टवाल, प्रदेश प्रवक्ता विशाल ठाकुर, कोषाध्यक्ष जय गोविंद, राजकुमार यादव, संजय कुमार सरवन कुमार संजय प्रजापति, राजतिलक कनौजिया, अशोक कुमार एवं संजीव शर्मा मुख्य रूप से कार्यक्रम में उपस्थित है।