देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 61 में पुण्यतिथि पर किए श्रद्धासुमन अर्पित….

  1. देहरादून। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 61 में पुण्यतिथि पर, नेहरू संग्रहालय में आजादी के योद्धा की प्रतिमा पर,देशभक्त समाजसेवियों ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए! स्वतंत्रता सेनानी परिवार के सुशील त्यागी में 1962 में प्रधानमंत्री निवास में हुई पुरानी पारिवारिक यादों को साझा करते हुए बताया कि गुटनिरपेक्ष आंदोलन के सूत्रधार पंचशील सिद्धांतों और विश्व शांति के पैरोकार इस योद्धा के गले में 10 साल की आयु में माल्यार्पण करना इनकी जिंदगी की उपलब्धियां में शामिल है। इस अवसर पर शामिल एसपी डिमरी,अवधेश शर्मा,मुकेश नारायण शर्मा,सीएस नेगी, गिरीश चंद्र भट्ट,प्रदीप कुकरेती, ठाकुर शेर सिंह,उमेश्वर सिंह रावत आदि के विचार थे की दुनिया में बढ़ते तीसरे विश्व युद्ध के खतरों से मानवता को बचाने के लिए विश्व शांति के पक्षधर देशों का एकजुट होना जरूरी है।